logo

झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक आज, चुनावी रणनीति पर होगी गहन चर्चा 

jmm_flag.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झामुमो पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक आज रांची के सोहराई भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन करेंगे। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सीएम हेमंत सोरेन के साथ मंत्री से लेकर विधायक और पार्टी सांसद की भी मौजूगदी रहेगी। इस दौरान चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। बैठक में राज्य के 24 जिलों के जिलाध्यक्ष व सचिव मौजूद रहेंगे। वहीं इसके अलावा पड़ोसी राज्य बिहार,ओडिशा और बंगाल झामुमो कमिटी भी शामिल होगी। यह बैठक झारखंड की वर्तमान सियासी हालात के बीच काफी अहम मानी जा रही है। राजनितिक विश्लेषक इस बैठक की बड़ी वजह 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर बता रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N