logo

JMM का दावा, 6 माह के भीतर 1 लाख झारखंडी युवाओं को नौकरी देगी सरकार

manoj_pandey_followup.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसे लेकर द फॉलोअप ने JMM के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे से बात की। मनोज पांडे ने दावा किया है कि हेमंत सरकार का लक्ष्य है कि 6 माह के भीतर 1 लाख झारखंडी युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इनमें बाहरी को बहाल होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री की प्रबल इच्छा है कि बेरोजगारों की फौज जो पिछले सरकार की व्यवस्था का परिणाम है। उसको किसी तरीके से कम किया जाए। JSSC का जो कैलेंडर प्रकाशित हुआ है,वह उसका ही परिणाम है। इनमें हर विभाग में बहाली होगी। सभी विभाग से रिक्तियां मंगवा कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


सड़क पर उतरे छात्र BJYM और आजसू  के युवा विंग के सदस्य
इसके साथ ही नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों छात्रों के द्वारा आंदोलन की बात कही गई थी। 1 दिन बंदी बुलाई गई। वहीं एक दिन घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने बंदी के दिन देखा था कोई भी छात्र सड़क पर नहीं था। उसदिन सड़क पर उतरे सभी छात्र भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और आजसू  के युवा विंग के सदस्य थे। झारखंड के सभी छात्र अपनी तैयारी में लग गए। छात्र लाइब्रेरी में है न की सड़कों पर। 


0.92% भी बाहरी लोग नहीं आ पाएंगे
मनोज पांडे ने आगे कहा कि 60-40 एक झूठा नारा है। जिससे छात्रों को भड़काने का कोशिश किया गया है। पहले तो 50-50 का नारा था। 50-50 चलतो और 60-40 नय चलतो, ये कैसे होगा भला।उन्होंने 60-40 को लेकर कहा कि 60 तो झारखंड के बच्चों के लिए ही रहेगा। बाकी के जो 40 हैं उसमें हम लोगों ने बैरियर लगाया है। हमने उसमें क्षेत्रीय भाषा की अनिवार्यता की है। हमारे नेता हेमंत सोरेन ने सब सब कुछ सोच कर व्यवस्था की है ।एक भी बाहरी को हम बहाल होने नहीं देंगे। मैं यह दावे के साथ बोलता हूं। झारखंड के छात्रों ने देखा है कि पिछली सरकार में प्लस 2 विद्यालयों के शिक्षकों की बहाली में 92% बाहरी लोग आए थे। इनमें बिहार,उत्तर प्रदेश,गुजरात और महाराष्ट्र के लोग शामिल थे। इस बार 0.92% भी बाहरी लोग नहीं आ पाएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT