logo

झारखंड मिटाओ मोर्चा बन चुका है झामुमो : शिवराज सिंह चौहान

sh051.jpg

रांची
केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झामुमो अब झारखंड मिटाओ मोर्चा बन चुका है। इंडिया एलायंस ने झारखंड की अस्मिता ही दांव पर लगा दी है। वे शुक्रवार को हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में भाजपा के 515 मंडल अध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे। वे कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि अब भाजपा के लिए नहीं, बल्कि राज्य को बचाने के लिए हेमंत सरकार को हटाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने बड़े अरमान से अलग झारखंड का गठन किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें साक्षी मानकर हम संकल्प लें। हमें विजय श्री का वरण करना है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त की युवा आक्रोश रैली जन-जन का आक्रोश बने, ऐसा प्रयास करना है। झारखंड में संघर्ष का शंख पार्टी ने फूंक दिया है। चुनाव के नगाड़े भी बजेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथ जीता और चुनाव जीता मंत्र को सिद्ध करने का आह्वान किया।

Tags - Shivraj Singh ChauhanBJPJharkhand News