द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झामुमो हजारीबाग के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। गोली JMM जिलाध्यक्ष के बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी स्थित आवास पर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, बॉडीगार्ड निरंजन महतो को गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसे लेकर अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।
