logo

गांडेय उपचुनाव में JMM की कल्पना मुर्मू सोरेन को मिलेगा CPI का समर्थन, 20 मई को है वोटिंग

kalpna_15.jpg

रांची 

गांडेय उपचुनाव में JMM प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन को CPI समर्थन देगी। बता दें कि यहां 20 मई को विधानसभा के लिए वोटिंग होनी है। इस बारे में CPI की ओर से आज बयान जारी किया गया है। पार्टी की ओर से प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने जारी बयान में कहा है कि गांडेय विधानसभा उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन को समर्थन दिया जायेगा। कार्यकर्ताओं को भी इस बारे में सूचना दी गयी है। 

 

पार्टी ने की ये अपील 

पार्टी ने मतदाताओं से अपील की है कि कल्पना को भारी मतों से विजय बना कर विधानसभा में भेजें। मौके पर पाठक ने आगे कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी हजारीबाग, चतरा एवं दुमका लोकसभा से चुनाव लड़ रही है। इन तीन लोकसभा सीटों के बाद जिन सीटों पर सीपीआई के प्रत्याशी नहीं है, उन सीटों पर राष्ट्रीय परिषद के फैसले के अनुसार बीजेपी को हराने वाले दल और उम्मीदवारों को पार्टी समर्थन की घोषणा कर चुकी है। 

स्टार प्रचारक भी हैं कल्पना 

बता दें कि कल्पना मुर्मू सोरेन जेएमएम की स्टार प्रचारक भी हैं। कल्पना इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए लगातार चुनावी सभा को संबोधित कर रही हैं। इसी कड़ी में कल मंगलवार को कल्पना कोडरमा के तिसरी पहुंचीं। जहां उन्होंने कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की। इस जनसभा को कल्पना को सुनने भारी संख्या में लोग आए। इस दौरान कल्पना ने केंद्र सरकार और उनकी नीतिओं पर जमकर हमला बोला। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Gandey By-ElectionJMMKalpana Murmu SorenJharkhand News