logo

लोकसभा चुनाव : JMM ने वोटिंग के बाद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत को लेकर ये दावा किया 

JMM262.jpeg

रांची 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर हुई वोटिंग के बाद दावा किया कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत इन सीटों पर तय है। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि  लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में राज्य के 4 लोकसभा क्षेत्र सिंहभूम, खुटी, लोहरदगा एवं पलामू में मतदान संपन्न हो गया है। मतदान के पश्चात यह स्पष्ट हो गया कि इंडिया गठबन्धन के झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो गई है। 

क्या कहा सुप्रियो भट्टाचार्य ने 
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, 4 चरणों में होने वाले राज्य के 14 लोकसभा में आज हुए मतदान के 4 चुनावों से साफ हो गया कि आने वाले 10 लोकसभा क्षेत्रों का परिणाम क्या होगा।  भट्टाचार्य ने आगे कहा कि बीजेपी पहले चरण के बाद ही अबकी बार 400 पार का नारा भूल चुकी है। अब बीजेपी और पीएम मोदी का सारा फोकस कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के आलोचना पर रहता है। पाकिस्तान और हिंदु-मुसलमान जैसे अनुचित मुद्दों पर रहता है। जनता इनके खोखलेपन को समझ चुकी है।  

बीजेपी के प्रति लोगों में आक्रोश 

कहा कि सभी जगह बीजेपी के प्रति क्रोध एवं असंतोष देखने को मिल रहा है। मतदाता अपने मत से इसे व्यक्त कर रहे हैं। झारखंड राज्य की स्मिता, न्याय, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का जो संघर्ष शुरू हुआ, वह निर्णायक होगा। आदिवासी-मूलवासी, दलित-पिछड़े एवं अल्पसंख्यक जन समूह के साथ हो रहे खिलवाड़ और अत्याचार पर रोक लग जाएगी। चारों लोकसभा क्षेत्रों के प्रबुद्ध मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई औऱ आभार। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Election jmm