logo

Ranchi : सीता सोरेन ट्विटर पर चौथी सबसे सक्रिय नेता, प्रदेश के कई मंत्रियों को भी छोड़ा पीछे

SITA1.jpg

रांची: 

ट्विटर ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में बहुत सशक्त सोशल मीडिया माध्यम है। ना केवल आम नागरिक बल्कि राजनीति, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन और खेल जगह से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां ट्विटर का इस्तेमाल करती हैं। विशेष रूप से राजनीति में ट्विटर एक सशक्त माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। तकरीबन सभी नेता ट्विटर के जरिये अपने क्रियाकलापों की जानकारी देते हैं और जनता से संवाद का काम भी करते हैं। गौरतलब है कि झारखंड में भी मुख्यमंत्री से लेकर तकरीबन सभी विधायक, मंत्री और नेता ट्विटर में सक्रिय हैं और इस्तेमाल करते हैं। 

हेमंत सोरेन के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं
झारखंड की राजनीतिक शख्सियतों की बात करें तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और गुरुजी शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली जनप्रतिनिधियों में से एक हैं। गौरतलब है कि ट्विटर पर मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ही सीता सोरेन से आगे हैं। सीता सोरेन अक्सर जनमुद्दों, राजनीतिक विचारों तथा अपने क्रियाकलापों से जुड़े पोस्ट ट्विटर पर साझा करती हैं। लोगों के ट्वीट का रिप्लाई भी करती हैं। 

जनसमस्याओं को लेकर ट्विटर है साधन
हालिया वर्षों में देखा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तकरीबन सभी कैबिनेट मंत्री जनसमस्याओं से जुड़े ट्वीट का रिप्लाई देते हैं। ट्विटर पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हैं। इसकी सहायता से लोगों की परेशानियों का त्वरित हल भी निकाला जाता है। लोग ना केवल मंत्रियों को ट्विटर के माध्यम से अपनी समस्या बताते हैं बल्कि अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं। सीता सोरेन को भी रोजाना सैकड़ों की संख्या में जनमुद्दों को लेकर ट्वीट मिलता है।


सीता सोरेन इसे संबंधित मंत्रियों तथा अधिकारियों को टैग करके आगे बढ़ाती हैं। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो पाता है। सीता सोरेन ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। 

ट्विटर पर कई मंत्रियों से आगे हैं सीता सोरेन
17 अप्रैल 2022 तक के रिकॉर्ड के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सर्वाधिक 895 हजार फॉलोअर्स हैं। बन्ना गुप्ता के 143 हजार फॉलोअर्स हैं। शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के ट्विटर पर 112 हजार फॉलोअर्स हैं। चौथे स्थान पर विधायक सीता सोरेन हैं जिनके ट्विटर पर 98.2 हजार फॉलोअर्स हैं। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के 77.1 हजार फॉलोअर्स हैं।  कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के 76.6 हजार फॉलोअर्स हैं। वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के 56.8 हजार फॉलोअर्स हैं। 

परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन के 51.3 हजार फॉलोअर्स हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम के 42.2 हजार फॉलोअर्स हैं। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के 41.3 हजार फॉलोअर्स हैं। महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी के ट्विटर पर 12 हजार फॉलोअर्स हैं। 

विपक्षी नेताओं में रघुवर दास हैं सबसे आगे
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के 394 हजार फॉलोअर्स हैं। बीजेपी विधायक दल के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के 183 हजार फॉलोअर्स हैं। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के 53.4 हजार फॉलोअर्स हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन के 22.1 हजार फॉलोअर्स हैं।