logo

Budget Session 2022 : जनता की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी सरकार, रांची से बहरागोड़ा तक वन भूमि की लूट जारी: सीता सोरेन

SITASOREN4.jpg

रांची: 

झामुमो विधायक सीता सोरेन ने अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने साफ कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर सरकार खड़ी नहीं उतर रही है। जिस जल, जंगल जमीन को लेकर बाबा शिबू सोरेन ने अपने आंदोलन की शुरुआत की थी, उसकी धड़ल्ले से लूट हो रही है।

रांची से बहरागोड़ा तक वन भूमि की लूट
सीता सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता खतरे में है। रांची से लेकर बहरागोड़ा तक वन भूमि को लूटा जा रहा है। धड़ल्ले से सीएनटी एक्ट के उल्लंघन हो रहा है। कहा कि उन्होंने आम्रपाली परियोजना में वन भूमि की लूट का मामला तारांकित और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से दो-दो बार सदन में लाया लेकिन सरकार का जवाब हमेशा गलत आया। कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने विधानसभा मुख्य द्वार पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दिया।

बजट सत्र के दौरान कई बार घिरी सरकार
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हेमंत सरकार पर लगातार राज्य की संपदा की लूट का आरोप लगता रहा है। मुख्य विपक्षी पार्टी लगातार राज्य में अवैध बालू और पत्थर उत्खनन का मामला उठा रही है। वरिष्ठ विधायक सरयू रॉय भी सरकार पर खदानों को अवैध तरीके से लीज पर दिए जाने का मामला उठा चुके हैं।