logo

चुनाव आयोग पर JMM ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 30 सितंबर को व्यापक प्रदर्शन

चुनाव आयोग पर JMM ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 30 सितंबर को व्यापक प्रदर्शन

रांची

Jharkhand Mukti Morcha (JMM) ने Election Commission of india चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठायें हैं और CEC Gyanesh Kumar ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 30 सितंबर को व्यापक प्रदर्शन की घोषणा की है। इसकी घोषणा करते हुए पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने कहा, मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ज्ञानेश कुमार द्वारा हाल ही में लिए गए कई एकतरफा फैसलों पर आयोग के ही अन्य दो चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

नाम हटाना और नियमों में एकतरफा बदलाव
दोनों चुनाव आयुक्तों की चिंताओं को दरकिनार कर, बिना उनकी सहमति और जानकारी के वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) में करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम हटाना और नियमों में एकतरफा बदलाव करना पूरी तरह से असंवैधानिक, अनधिकृत और अवैध कृत्य है। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र विरोधी और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति एवं रांची महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची स्थित लोक भवन के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 30 सितंबर 2026, बुधवार को दिन के 11 बजे प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रांची अंतर्गत केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, पार्टी के सभी सांसद एवं विधायक, सभी स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

Tags - JMM Gyanesh Kumar Election Commission Ranchi Protest SIR Jharkhand Political News Jharkhand Latest Political News Jharkhand Political News Update