logo

केंद्र शासित राज्य बनाने वाले बयान पर JMM ने बीजेपी सांसद निशिकांत को घेरा

JMM28_(2).jpeg

रांची 

बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे के क्रेंद्र शासित राज्य बनाने वाले बयान पर आज JMM ने सांसद को घेरा। JMM प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि बीजेपी ने देश में विभाजनकारी राजनीति की बुनियाद रखी है। इसका नतीजा बहुत गंभीर होने वाला है। आपको थाड़ा पीछे ले जाना चाहते हैं। कहा, बीजेपी ने जब यहां विधासभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत की तो मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौरहान को चुनाव प्रभारी बनाया गया। सह प्रभारी बनाये गये असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा। कहा जिस दिन से चुनावी अभियान में इनका प्रवेश हुआ, उस दिन से झारखंड में धर्म का जहर घोला जा रहा है। जहर घोलने का ये काम समाज में लगातार हो रहा है। इसका नतीजा ये हुआ कि बीजेपी के गोड्डा सासंसद निशिकांत ने संसद में एक बयान दिया। ये बांग्लादेश घुसपैठिया से संबंधित है। सासंद ने कहा झारखड का संथाल परगना प्रमंडल, बिहार का कोशी प्रमंडल और बंगाल के मालदा और कुछ औऱ हिस्से को अलग करके केंद्र प्रशासित राज्य बनाया जाये। 

ये कोई साधारण बयान नहीं
सुप्रीयो ने कहा, ये कोई साधारण बयान नहीं है। ये अचानक से दिया गया बयान नहीं है। ये एक सोची-समझी साजिश के तहत दिया गया बयान है। कहा, झारखंड, बिहार और प बंगाल को विखंडित करने के लिए, ये बीजेपी की दूरगामी सोच है। कहा, झारखंड में इस साल चुनाव होने है। 2025 में बिहार में चुनाव होने हैं। साथ ही 2026 में प बंगाल में चुनाव होना है। कहा, निशिकांत के बयान को इसी संदर्भ में देखना चाहिये। कहा 2019 को 5 अगस्त के दिन जम्मू कश्मीर को विखंडित कर दिया गया, जो भारत के संघीय ढांचे का एक अटूट हिस्सा था। राज्य का दर्जा छीन लिया गया। इस राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया गया। एक लद्दाख का इलाका और दूसरा जम्मू यानी घाटी का इलाका। कहा कि झारखंड के साथ तीन राज्यों को भी इसी तरह से बांटने की साजिश की जा रही है। कहा कि जम्मू-कश्मीर के विभाजन को आगामी पांच अगस्त को पांच साल हो जायेंगे। लेकिन वहां विधानसभा का चुनाव नहीं हुआ है। 

संसद में क्या कहा निशिकांत ने 

बता दें कि 25 जुलाई को संसद में बीजेपी सांसद निशिकांत ने कहा, 'मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, साहिबगंज, किशनगंज, कटिहार को यूनियन टेरिटरी बनाइए नहीं तो हिंदू खाली हो जाएंगे। NRC लागू करिए। ममता बनर्जी की पुलिस और मालदा-मुर्शिदाबाद से लोग हमारे यहां आकर हिंदुओं को भगा रहे हैं।' सासंद के इस बयान का व्यापक पैमाने पर विरोध हो रहा है। कल JMM रांची जिला समिति द्वारा रांची के फिरायालाल चौक में सांसद निशिकांत दूबे का पुतला दहन किया गया था। 


 

Tags - Supriyo BhattacharyaJMMJharkhand NewsBJPunion territory