logo

रांची : मणिपुर की घटना पर झामुमो ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

jnn_2023-07-20_at_8_14_49_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर गुरुवार को केंद्र व मणिपुर सरकार का पुतला दहन किया। दरअसल मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद देश के तमाम विपक्षी पार्टियों ने भाजपा सरकार का जमकर विरोध किया। बता दें कुछ महीनो से मणिपुर में चल रहे हिंसा की तस्वीरें लगातार देखने मिल रही थी. लेकिन हिंसा के 77 दिन बाद दो निर्वस्त्र महिलाओं का वीडियो सामने आता है. जिसे देख कर हर कोई दंग रह जाता है. इस घटना के बाद देश के कोने-कोने से मणिपुर सरकार की आलोचना हो रही है. झारखंड में भी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया है.