logo

Ranchi : जेएन कॉलेज कर्मचारी ने मचाया उत्पात, एक व्यक्ति को किया घायल 

JN.jpg

रांचीः
 धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने शुक्रवार की सुबह जमकर उत्पात मचाया है। व्यक्ति की पहचान जेएन कॉलेज कर्मचारी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है जिसने उत्पात मचाने के साथ ही पत्थरबाजी भी की है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी जा रहे टंकी साइड निवासी वंशीधर यादव को जितेंद्र सिंह ने पत्थऱ से मारकर घायल कर दिया है। वंशीधर यादव का एचईसी सेक्टर 3 वेलनेस सेंटर में इलाज कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें 3 टांके लगाएं हैं। फिलहाल उनको आराम करने की सलाह दी गई है। 


पुलिस को दी गई सूचना 
जानकारी अनुसार जितेंद्र सिंह का बैकग्राउंड कई अपराधिक छवि के लोगो के साथ रहने का है। इसकी सूचना धुर्वा थाना प्रभारी और रांची के एसएसपी को दे दी गई है।