logo

पत्रकार अन्नी अमृता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान 

anni.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पत्रकार अन्नी अमृता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वर्तमान में वो बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समर में कूदने की तैयारी कर रही है। अन्नी अमृता ने कहा कि मुझे अंजाम की परवाह नहीं है बस अपना प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि राजनीति गंदी है, नेता गंदे हैं ये सब कहना बंद कर बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को राजनीति में आना होगा। सिर्फ आलोचना से बात नहीं बनेगी।