logo

JSSC–CGL पेपर लीक मामला : झारखंड विधानसभा के अवर सचिव सहित 3 गिरफ्तार

JSSC35.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस द्वारा गठित एसआईटी टीम ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव सहित उनके 2 बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसआईटी टीम को सूचना मिली थी कि पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अफसर संल्पित है। 

ब्लैंक चेक और एडमिट कार्ड मिले 
पेपर लीक के बाद रांची पुलिस ने एसआईटी की 4 टीमें बनाई थी। गठित एसआईटी टीम को रांची एसएसपी चंदन सिन्हा लीड कर रहे थे। सघन जांच के बाद एसआईटी को कामयाबी मिली और झारखंड विधानसभा के अवर सचिव के पद पर कार्यरत मो. शमीम और उनके 2 बेटे को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। रांची पुलिस से मिली पुख्ता सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने पेपर लीक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शमीम के पास से ब्लैंक चेक, छात्रों के एडमिट कार्ड और मोबाईल के साथ संदिघ्द दस्तावेज एसआईटी के हाथ लगे हैं।

एसआईटी को शमीम पर था शक 
बता दें कि एसआईटी के गठित होने के बाद 2 दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। जिसमें एक  झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम भी शामिल थे। एसआईटी की टीम को सूचना मिली थी कि शमीम पेपर लीक मामले में शामिल हैं। इसके बाद एसआईटी की टीम लगातार शमीम को फॉलो कर रही थी। पुख्ता साबुत मिलने के बात एसआईटी ने मो. शमीम के ठिकानों पर एक साथ छापामारा। छापेमारी में एसआईटी को कई पुख्ता साबुत मिले हैं।