logo

JSSC पेपर लीक मामले का होगा खुलासा, परीक्षा भी जल्द कराएंगेः सीएम चंपाई सोरेन

ोमपो27.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज मेधा डेयरी प्लांट का उद्धाटन करने जमशेदपुर पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां के खनिज संपदा को बाहरी लोगों ने उपयोग किया। बड़े-बड़े उद्योग का उपयोग महाराष्ट्र,दिल्ली, गुजरात के लोगों ने किया है। झारखंड जैसे का तैसा रह गया। इसलिए सरकार बनने के साथ ही हमने मॉडल स्कूल खोला। 325 से ज्यादा स्कूल खोला। इंग्लिश मीडियम से पढ़ेगा यहां का बच्चा। यहां का संताल हो, मुंडा हो या जो भी जनजाति है उनकी अपनी भाषा में शिक्षा देना शुरू होगा। बंगला और उड़िया बोलने वालों को उनकी भाषा में प्राइमरी से ही शिक्षा मिलेगा। कभी बीजेपी वालों ने 5 हजार से ज्यादा स्कूल बंद कर दिया था। इसलिए हमने सबसे पहले रोटी,कपड़ा मकान देने की शुरुआत की। यह चिंता का विषय है कि आजादी के 77 साल और झारखंड को बने 24 साल लेकिन यहां का आदिवासी जहां का तहां रह गया। इसलिए हेमंत बाबू ने सोचा हर परिवार को पेंशन देंगे। सर्वजन पेंशन योजना लागू हो गया। हर परिवार में पेंशन जा रहा है। उसका तो ये सूझा कि हमलोगों को स्थिति बहुत कमजोर है इसलिए हमने 50 साल से पेंशन देना शुरू कर दिया। 


20 लाख परिवार को मिलेगा अबुआ आवास 
लोकसभा चुनाव के बाद एक साथ 9 लाख परिवार को अबुआ आवास दिया जाएगा। 20 लाख परिवार को अबुआ आवास देने से कोई नहीं रोक सकता है। अगर झारखंड को आगे बढ़ना है यहां शिक्षा का अलख जगाना होगा। जानजातीय भाषा में पढ़ाई होगी। हमारी सरकार ने तय किया है 15 हजार किलोमीटिर रोड बनना शुरू हो गया है ताकि कहीं भी रोड की कमी ना हो। चांडिल डैम से खेत में पानी पहुंचा देंगे। हमलोग वो पानी खेत में उपयोग करेंगे। किसान साल में तीन बार खेती करेंगे। जिससे कभी आर्थिक तंगी नहीं आएगा। आपलोग अपना गांव से लेकर शहर तक हर जगह जा सकते हैं। हमने मुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना शुरु किया। हेमंत बाबू का सोच था ये। 


जल्द कराएंगे परीक्षा 
ये बहरूपिय भाजपा ने यहां के नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास किया है। वन अधिकार नियम से इसने ग्राम सभा को वंचित किया है। उसको वोट में जवाब दीजिएगा। जल, जंगल जमीन को बचाना है। जिस तरह कोल्हान में एक भी सीट हमलोग लेने नहीं दिये उसी तरह चौदह सीट में हम भाजपा को जीतने नहीं देंगे। झारखंड को भाजपा चारागाह समझते हैं। हमारा युवा नेता को जेल में बंद कर दिया है। सोचता है भाजपा कमजोर हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है हम और मजबूती से आगे बढ़ेंगे। पेपर लीक मामले का भी जल्द खुलासा होगा। जल्द ही परीक्षा करा देंगे। अब भाजपा नहीं सकेगा हमसे। यहां सभी वर्ग को हम सम्मान से जीने का अधिकार देंगे।