logo

JSSC पेपर लीक मामला : 1 मार्च के बदले अब 29 फरवरी को चलेगा ट्विटर अभियान- देवेन्द्र नाथ महतो

D_MAHTO28.jpeg

रांची 

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि JSSC CGL पेपर लीक के खिलाफ 1 मार्च के बदले अब 29 फरवरी को ट्विटर अभियान चलाया जायेगा। कहा कि पेपर लीक मामले में हो रही गड़बडी को लेकर चल रहे चरणबद्घ आंदोलन जारी रहेगा। आगे कहा कि 1 मार्च को आयोजित डिजिटल एक्स ट्विटर अभियान की तिथि बदल दी गयी है। ऐसा शिक्षक और छात्रों के निवेदन पर किया गया है। साथ ही हैश टैग में भी परिवर्तन किया गया है। कहा कि अभियान 29 फरवरी 2024, दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से शुरू किया जायेगा।  

.

 


इस हैश टैग का होगा इस्तेमाल 

महतो ने आगे कि हैश टैग #justice_jssc_students के बदले #conduct_jssc_fair_exams और नौकरी_ नहीं_ तो_ बदलेंगे_ झारखंड_ सरकार निर्धारित किया गया है। इस बाबत सहमति बन गयी है। इस घोषमा के मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो के साथ भारी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षकगण भी मौजूद थे। सभी से ट्विटर अभियान में शिरकत की अपील की गयी है। 

क्या है यूनियन की मांगें 
ट्विटर अभियान के माध्यम से यूनियन ने सरकार से मांग की है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का  संचालन करने वाली एजेंसी को तत्काल ब्लैक लिस्टेड किया जाये। साथ ही नई विश्वसनीय एजेंसी को बहाल कर तत्काल सीजीएल समेत जेएसएससी की अन्य परीक्षाएं ली जायें। पेपर लीक मामले की स्वतंत्र जांच सीबीआई से करायी जाये। 31 जनवरी को निर्दोष छात्रों पर नामकुम थाना में दर्ज एफआईआर को निरस्त किया जाये।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn