logo

RBI ने जारी किया जून का बैंक अवकाश कैलेंडर, 11 दिन बंद रहेंगे; जरूरी काम समय रहते निपटा लें

बैंक_होलीडे.jpg

द फॉलोअप,झारखंड
अगर आपको जून महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले से योजना बना लें। RBI  के अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में चेकबुक, पासबुक अपडेट, लोन या अन्य शाखा संबंधी कार्य समय रहते पूरा कर लेना बेहतर होगा। 

अलग-अलग राज्यों में अलग तिथियों पर रहेगी छुट्टी
7, 14, 21 और 28 जून को रविवार है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार 13 और 27 जून को है। वहीं 15 जून को राजा संक्रांति/YMA दिवस के अवसर पर ओडिशा और मिजोरम में अवकाश रहेगा। 25 और 26 जून को मुहर्रम के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती पर हिमाचल प्रदेश और 30 जून को रेमना नि के अवसर पर मिजोरम में बैंक अवकाश रहेगा।

शाखाएं बंद, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि जिन कार्यों के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, उन्हें छुट्टियों से पहले निपटा लेना ही बेहतर रहेगा।

Tags - RBI bank holiday list June 2026 bank holidays bank holiday calendar RBI holiday calenda