logo

2 से 6 जुलाई तक झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी के राजू, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

k_raju.jpg

रांची
कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी  के. राजू 2 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक झारखंड के व्यापक संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। सिन्हा ने बताया कि 5 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,  में एसआईआर समिति के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों तथा विभिन्न मोर्चा एवं विभागों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 


इन स्थानों का करेंगे दौरा 
उन्होंने बताया कि इस दौरान के राजू रांची, लातेहार, पलामू, रामगढ़ एवं हजारीबाग जिलों का दौरा करेंगे। वे पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस पदाधिकारियों, जीपीसीसी सदस्यों, प्रखंड कांग्रेस कमेटियों एवं जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। साथ ही विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से भी संवाद स्थापित करेंगे।

Tags - Congress KRaju Jharkhand Organisation BoothManagement