logo

झारखंड RJD के महासचिव सह मीडिया प्रभारी बने कैलाश यादव

a555.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

राष्ट्रीय जनता दल ने कैलाश यादव को झारखंड में पार्टी का प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी बनाया है। झारखंड आरजेडी अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने कहा कि कैलाश यादव जनप्रिय नेता हैं। पहले भी पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इन्होंने पार्टी हित में काफी मुखरता से काम किया है। संजय प्रसाद यादव ने उम्मीद जाहिर की है कि नई भी भूमिका में भी कैलाश यादव उल्लेखनीय काम करेंगे। प्रदेश महासचिव के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। वे, मुखरता से विपक्ष की जनविरोधी और नकारात्मक कार्यशैली को भी आड़े हाथों लेंगे। 

लालू यादव और तेजस्वी का जताया आभार
कैलाश यादव ने पार्टी द्वारा प्रदेश में इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने पर सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव,बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र सिंह यादव, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष सुरेश पासवान, वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित संगठन के तमाम नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। भरोसा दिलाया की पार्टी के द्वारा मुझे दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का काम करेंगे।

गौरतलब है कि कैलाश यादव झारखंड की सियासत में काफी सक्रिय रहते हैं। आरजेडी में पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे झारखंड के स्थानीय मुद्दों पर लगातार मुखरता से बोलते हैं।