logo

कल्पना, दीपिका और बेबी देवी ने पलामू में ग्रामीण के घर पर की जितिया पूजा

jitiya_puja.png

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार की महिला नेत्री दीपिका पांडेय सिंह और बेबी देवी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन राजनीति के साथ अपने सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यकलापों से भी जुड़ी रहती हैं। बुधवार 25 सितंबर को तीनों महिला नेत्री मंईयां सम्मान सभा करने पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में मौजूद थी। इसी दिन जितिया पर्व भी होने के कारण तीनों ने ग्रामीण पप्पू सिंह के घर पर उनके परिजनों के साथ विधिवत पूजा-पाठ की और पुत्रों की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की।

एक्स हैंडल पर दी जानकारी
इसकी जानकारी कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी। कल्पना ने जितिया पूजा की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – पांकी में कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात निकट में ही एक दीदी के घर में आयोजित जितिया पूजा में शामिल हुई। जितिया मां मेरी सभी माताओं-बहनों की कामना पूरी करें।

मौसम खराब होने के कारण नहीं लौट पाई रांची 
मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में बुधवार को मंईयां सम्मान सभा का आयोजन किया गया। जहां से मंईयां सम्मान यात्रा मनिका, लातेहार विधानसभा क्षेत्र होते हुए पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां शाम के समय तेतराई में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसके समापन के बाद सभी को रांची लौटना था। मगर मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं आ सका। ऐसे में सभास्थल के पास ही ग्रामीण पप्पू सिंह के घर पर दीपिका पांडेय सिंह, बेबी देवी और कल्पना सोरेन ने उनके परिजनों के साथ जितिया पूजा की।

Tags - Kalpana  soren Deepika pandey Baby Devi  Jitiya Puja Palamu Jharkhand News