logo

कल INDIA की महारैली में शामिल होंगे कल्पना और चंपई, आज शाम दिल्ली जायेंगे

मपोसकोत.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्कः 
विपक्षी इंडिया गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली 31 मार्च को आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे। 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन भी शामिल होंगे। इसके अलावा झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इसमें भाग लेंगे।


पहले भी कल्पना और चंपाई सोरेन गये थे 
मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन शनिवार की शाम दिल्ली जायेंगे। रैली में हिस्सा लेने के बाद अगले दिन वापस लौटेंगे। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने इंडिया अलायंस की रैली का आयोजन किया है।

बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेनऔर कल्पना सोरेन शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। वहां से रांची लौटने के बाद बैठकों का दौर चला। जिसके बाद झारखंड में सीटों और उम्मीदवारों की घोषणा की गई। 

Tags - jharkhand news kalpana soren champai soren cm champai sorenindia allinceINDIA Delhi Maharallyjmm jharkhand