logo

कल्पना मुर्मू सोरेन ने JMM कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर  

KS23.jpg

रांची 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन के सभागार में हुई। मौके पर विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए उत्साहित किया। बैठक में वर्तमान राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। साथ ही सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के सीएम हेमंत सोरेन ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया। 


गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी दी। साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं में राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध उठ रही जिज्ञासाओं को शांत किया। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही।


बैठक में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर/महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी और पंचायत समिति के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।


 

Tags - Kalpana SorenMLAJharkhand News