logo

मृतक हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों से मिलीं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन  

kal22.jpg

गिरिडीह 

 गाण्डेय विधानसभा के बेंगाबाद प्रखंड में हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम के परिजनों से कल्पना सोरेन ने आज मुलाक़ात की। बता दें कि गिरिडीह जिला के ग्राम पिंडाटाड़, थाना ताराटांड़ निवासी  चौहान हेम्ब्रम, हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी शाहिद अंसारी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार की रात उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी गाजियाबाद में उसके रिश्तेदार के घर से की गई है। 


सहयोगी भी गिरफ्तार 
पुलिस ने इस मामले में शमीम अंसारी नामक एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है, जो गिरिडीह का निवासी है और शाहिद को फरार होने में मदद कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शाहिद अंसारी ने जेल से भागने की योजना 5 महीने पहले बनाई थी। जेल में उसकी दोस्ती गिरिडीह के अपराधी शमीम अंसारी से हुई थी। शमीम अंसारी को जमानत मिलने के बाद, दोनों ने योजना पर काम करना शुरू किया। 


 

Tags - Kalpana Murmu SorenChauhan HembramJharkhand News