logo

मंईयां सम्मान योजना में बहनों को ना हो असुविधा, गिरिडीह पहुंची कल्पना सोरेन ने कर्मियों से कहा

कहतग3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गांडेय पहुंची हैं। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रुबरू हो रही है। बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। झारखंड में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में वह ज्यादा से ज्यादा समय गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच बिताना चाह रही हैं। ताकि जो भी काम अब तक नहीं हुए उनपर वह फोकस कर सकें। 

इस दौरान वह गिरिडीह प्रखंड के जीतपुर पंचायत भवन भी गईं। वहां जाकर उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के लिए लगाये गये कैंप में कर्मियों से मिलकर निबंधन में तेज़ी लाने और बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

Tags - Kalpana Murmu Soren Kalpana News Kalpana's News