logo

हेमंत सोरेन 2 महीने से जेल में बंद हैं, उनका दोष क्या है; इंडिया गठबंधन की रैली में बोलीं कल्पना

a606.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि आज 31 मार्च है। आज से ठीक 2 महीने पहले 31 जनवरी 2024 को मेरे पति हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। अरविंद केजरीवाल को 10 दिन से जेल में बंद रखा है लेकिन, बता नहीं रहे हैं कि उनका दोष किया है। उन्होंने कहा कि देश में एक तानाशाह ताकत बाबा साहेब द्वारा संविधान में दी गई संवैधानिक गारंटियों को नष्ट किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थायें और मूल्य संकट में है। पूरे देश में नफरत की आग भड़काई जा रही है। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि यदि कोई सोचता है कि वो नेता है और वही सबसे बड़ा है तो ये उसकी गलतफहमी है। देश में जनता सबसे बड़ी है। उनकी ताकत सर्वोपरि है।

 

केजरीवाल और हेमंत सोरेन की क्यों हुई गिरफ्तारी
कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हेमंत जी और केजरीवाल जी पर आरोप भी तय नहीं किए गये हैं। उनको बिना बेवजह जेल में डाल दिया गया है। गौरतलब है रांची जमीन घोटाला केस में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 2 फरवरी को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 30 मार्च को ईडी ने हेमंत सोरेन सहित 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी घोटाला केस में गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया को मजबूत बनाना होगा
रामलीला मैदान में कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आपकी छोटी सी उंगली ही बड़ा बदलाव लाएगी। यदि देश में लोकतंत्र को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा। इंडिया गठबंधन को इतना मजबूत बनाइये कि हम तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकें। 
 

Tags - Jharkhand NewsKalpana Murmu SorenHemant SorenJMM