logo

आज गिरिडीह जाएंगी कल्पना मुर्मू सोरेन, गांडेय में कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

कदबोतग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 9 अप्रैल को गिरिडीह जिला जायेंगी। गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वह संवाद करेंगी। गौरतलब है कि गांडेय विधानसभा के लिए झामुमो ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन कल्पना सोरेन वहां से चुनाव लड़ेंगी, यह तय माना जा रहा है। कल्पना गिरिडीह लोकसभा के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगी। झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो भी उनके साथ होंगे। 

21 अप्रैल को महारैली
झामुमो ने 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली की घोषणा की है। इसको सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें हो रही है। कहा जा रहा है कि 21 अप्रैल को रांची में इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। सोमवार को महारैली को लेकर जेएमएम ने संताल परगना के 6 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की गई। 

महारैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें
इस दौरान झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी पार्टी के नेता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि झारखंड की महारैली दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार से भी बड़ी होगी।  रैली के बहाने उलगुलान भी होगा और जनता से न्याय भी मांगा जायेगा। इस महारैली में महागठबंधन I.N.D.I.A. के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो अब अपने पुराने तेवर में दिखेगा। 

Tags - Kalpana Murmu Soren Kalpana Soren Giridih Kalpana Soren Gandey Kalpana Sorenjharkhand news jharkhand latest news kmm jharkhand