logo

आज विधानसभा की सदस्यता लेंगी कल्पना सोरेन, शामिल होंगे इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता 

kslpana.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
कल्पना मुर्मू सोरेन आज शाम 5 बजे विधानसभा की सदस्यता लेंगी। विधानसभा स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया घटक दल के बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें कि गांडेय उपचुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर कल्पना मुर्मू सोरेन ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को हराया था। 

31 दिसंबर को 31 दिसंबर 2023 से खाली था गांडेय सीट 
कल्पना मुर्मू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। गौरतलब है 31 दिसंबर 2023 को गांडेय सीट से तत्कालीन विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन को गांडेय सीट से बतौर झामुमो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा गया। कल्पना ने गांडेय उपचुनाव में 27 हजार से भी अधिक मतों से जीत हासिल की है।

कल्पना को मिल सकती कैबिनेट में जगह 
इधर राज्य सरकार में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद कैबिनेट में एक मंत्रिपद खली है। चर्चा है कि कल्पना मुर्मू सोरेन को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इतना ही नहीं पार्टी में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी सकती है। कल्पना को पार्टी में उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है।

Tags - Kalpana Murmu Sorenoath ceremony jharkhand assembly