logo

कल्पना ने गिरिडीह के मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में की पूजा, राज्य की खुशहाली के लिए अनुष्ठान किये 

kalpna23.jpg

गिरिडीह 

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज गिरिडीह में पवित्र स्थल मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में पूजा अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही, वे मधुबन में आयोजित 9 दिवसीय रामकथा के समापन पर भी पहुंची। यहां मुरारी बापू जी की श्री राम कथा में शामिल हुईं और बापू से आशीर्वचन लिया। इस दौरान गिरिडीह के माननीय विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उपस्थित रहे। इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद कल्पना ने गिरिडीह स्थित श्री भोमियाजी महाराज मंदिर में दर्शन किया औऱ  राज्यवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

हनुमान मंदिर मे माथा टेका

बताते चलें कि विधायक बनने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन कल ही गांडेय पहुंची थीं। यहां उन्होंने पपरवाटांड स्थित हनुमान मंदिर मे माथा टेका और राज्यवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखण्डों के लोगों से मुलाक़ात की।  इस दौरान उन्होंने कहा कि गांडेयवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिए वे हमेशा ही उनकी ऋणी रहेंगी। गांडेय का हर क्षेत्र उनकी प्राथमिकता की सूची में रहेगा।

 

बीजेपी के प्रत्याशी दिलिप वर्मा को हराया था

गौरतलब है कि 4 जून को गांडेय उपचुनाव का रिजल्ट आय़ा था। जिसके बाद कल्पना सोरेन ने बड़े अंतर से बीजेपी के प्रत्याशी दिलिप वर्मा को हराया था। 10 जून को कल्पना सोरेन ने विधायक पद की शपथ ली थी। गौरतलब है कि 31 दिसंबर को गांडेय के विधायक डॉ सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी और वहां उपचुनाव कराया गया। इसमें कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की थी।


 

Tags - Kalpana murmu SorenMarang Buru MLAJharkhand News