द फॉलोअप डेस्क
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने ससुर शिभू सोरेन, पिता अम्पा मुर्मू, मां, पति हेमंत सोरेन और दोनों बेटों निखिल और अंश के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने पिता के योगदान को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने लिखा, "पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊँचाइयाँ देते हैं। संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है। आपका योगदान अनमोल है।" इस पोस्ट में कल्पना सोरेन के साथ उनके पति हेमंत सोरेन, दोनों बेटे निखिल और अंश, उनके माता-पिता और ससुर शिभू सोरेन आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।
पिता एक नींव की तरह होते हैं,
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 15, 2025
जो खुद अडिग खड़े रहकर
हमारे सपनों की इमारत को ऊँचाइयाँ देते हैं।
संघर्ष चाहे जितने भी हों,
पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है।
फादर्स डे के इस विशेष अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार!
आपका योगदान अनमोल है। pic.twitter.com/PVLBuoYgeC