logo

Breaking : 29 अप्रैल को कल्पना गांडेय विधानसभा सीट से करेंगी नामांकन

कोततह24.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल को गांडेय सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। कल्पना सोरेन अब सक्रिय रूप से राजनीति हिस्सा बन गई हैं। वह लगातार एक के बाद एक सभाओं को संबोधित कर रही हैं। रविवार को ही उन्होंने उलगुलान महारैली जैसे बड़ी सभा में हुंकार भरी थी। बता दें कि बीजेपी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। गांडेय उपचुनाव 20 मई को होना है, यह चुनाव काफी दिलचस्प होगा। बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी 31 जनवरी को हुई है। उनकी गिरफ्तारी के कुछ दिनों के बाद से ही कल्पना ने राजनीति ज्वाइन कर ली है और अब वह केंद्र की भाजपा सरकार के साथ आंख में आंख मिलाकर बात करती हैं। उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही ले लिया है। 

31 दिसंबर से खाली है सीट
गौरतलब है कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था कि जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है। 

लोकसभा के साथ ही होगा गांडेय चुनाव 

बता दें कि झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिए चार चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। इसके साथ ही गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 


 

Tags - Gandey Kalpana Kalpana Soren Gandey Seat Sarfaraz Ahmed