logo

भारी वर्षा से कांके डैम में भरा क्षमता से अधिक पानी, खोले गये तीनों फाटक; बोकारो में पुल टूटकर बहा 

KANKE.jpg

रांची
राजधानी रांची में हुई लगातार भारी वर्षा के काऱण कांके डैम में क्षमता से ज्यादा जलस्तर बढ़ गया है। इसको लेकर डैम के तीनों फाटक खोल दिए गए हैं। वहीं, बोकारो के गोमिया में पुल टूटकर बह गया है। इसमें बहकर एक आदमी के लापता होने की खबर है। गौरतलब है कि वर्तमान समय में कांके डैम की क्षमता 28 फीट से ऊपर पानी बहने लगा है। डैम के तीनों फाटक को खोल दिया गया है। तीनों फाटक के खुल जाने से निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। आसपास के लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

बता दें कि तीन दिन की लगातर बारिश से राजधानी रांची समेत पूरे जिले में कई स्थानों पर पानी भर गया है। कुछ इलाकों में घर डूब गए हैं तो कुछ के घरों में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने इस लेकर पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया था। रांची के दीपाटोली इलाके में घरों में पानी भर गया।

लोगों को घरों से निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा। हालांकि आज बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, गढ़वा, गिरिडीह और चतरा औऱ चांडिल से भारी बारिश के कारण नुकसान की खबर है। इधर मौसम विभाग ने बताया है कि 5 अगस्त तक यानी कल तक बारिश से राहत मिल सकती है। इसके बाद 7 अगस्त को 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

Tags - Heavy RainKanke damJharkhand News