logo

कार्तिक पूर्णिमा पर राजमहल में उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गंगा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हिंदू धर्म में हर महीने में पड़ने वाले पूर्णिमा का महत्व होता है। लेकिन कार्तिक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत खास माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर दान करने से बड़े-बड़े यज्ञ करने के बराबर फल की प्रप्ति होती है। हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी सहित सभी गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं। वहीं झारखंड के साहिबगंज के राजमहल स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मुहर्त पर दो दिवसीय स्नान किया। 


जानें शुभ मुहर्त
 जानकारी हो कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 26 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जा रही है। 


कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली
कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक मास में भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इसी तिथि पर भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। इसे भगवान विष्णु का पहला अवतार माना जाता है। प्राचीन समय में जब जल प्रलय आया था, तब मत्स्य अवतार के रूप में भगवान ने पूरे संसार की रक्षा की थी। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस तिथि पर शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के दैत्य का वध किया था, इस वजह से इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा कहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। इस कारण इसे देव दीपावली कहते हैं।


देव दीपावली पर शुभ योग
 कार्तिक पूर्णिमा को शिव योग प्रात:काल से लेकर रात 11:39 बजे तक है, उसके बाद से सिद्ध योग अगले दिन तक रहेगा। पूर्णिमा वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01:35 मिनट से शुरू होगा और 28 नवंबर को प्रात: 06:54 मिनट तक रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा को दोपहर 01:35 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र है, उसके बाद से रोहिणी नक्षत्र है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N