logo

बंधक बनाकर विवाहिता से दरिंदगी, बच्चों के सामने 3 दिन तक किया रेप

जगल्ीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड-बंगाल सीमा पर बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में बच्चों के सामने महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना को तब अंजाम दिया गया जब उसका पति घर पर नहीं था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही मुन्ना डाबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि मुन्ना डाबर ड्राइवर है। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसके पति 28 अगस्त को मनसा पूजा में अपने गांव गये थे। पीड़िता घर में दो बच्चों के साथ अकेली थी। इसी दौरान पीड़ित महिला को आरोपी की पत्नी ने कहा कि वह उसके घर पर ही सो जाए। पीड़िता उसके घर सोने चली गई, जहां आरोपी ने आधी रात को पीड़िता के बच्चों के सामने उससे दुष्कर्म किया। वह शोर मचाने लगी तो जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। अगली सुबह पीड़िता बच्चों के साथ अपने घर चली गई, लेकिन पति को यह सारी घटना बताने के लिए उसके पास फोन नहीं था। पति कई दिनों तक गांव में ही रुक गए। इस बीच आरोपी पीड़िता के घर जाकर उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। 

 


15 दिन का दिया अल्टीमेटम 
शनिवार की सुबह पति वापस लौटे तो उसने सारी बात बतायी। उसका पति आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा करने लगा। लेकिन आरोपी मौके से फरार था। घटना की सूचना आसपास के इलाकों में फैल गई। फिर पीड़िता झारखंड भाषा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व सैकड़ों लोगों के साथ पिंड्राजोरा थाने पहुंची। पुलिस को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है कि गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन होगा। थाना प्रभारी दीपक शाह ने कहा कि आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को महिला को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N