logo

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर केशव महतो कमलेश ने की श्रद्धांजलि अर्पित, बलिदान और नेतृत्व को किया याद

hgioryir6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी ने चुटिया स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इंदिरा गांधी के त्याग, तपस्या और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखंड भारत की स्थापना के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। शक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की प्रतीक आयरन लेडी को हम नमन करते हैं।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सिन्हा सन्नी ने की। पुण्यतिथि कार्यक्रम में डॉ. राजेश गुप्ता, राजेश सिन्हा सन्नी, कुलदीप कुमार रवि, कृष्णा सहाय, सतीश पांडे, दीपेश पाठक, अरविंद मुण्डा, अमित लाल, मो. मोहसीन, राजेश नायक, विजय चौधरी, बबलू नायक, दुर्गा, विपीन, आकाश चौधरी, अर्जुन नायक, सिंकदर ठाकुर, नंदू साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।


 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News updates Indra gandhi Congress News Indra gandhi Congress News in Hindi latest Indra gandhi Congress News Indra gandhi Congress News in hindi Indra gandhi Congress