logo

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

नामकुम
खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नामकुम लुपुंग टोली स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत के विभिन्न युवाओं ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक  राजेश कच्छप ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी का पट्टा पहनाकर, माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा नेतृत्वकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गरीब एवं वंचितों की लड़ाई लड़ती आई है। पार्टी सभी धर्मों एवं वर्गों को साथ लेकर चलने तथा न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करती है। नए सदस्यों ने कहा कि खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में खिजरी विधानसभा क्षेत्र का विकास तेजी से आगे बढ़ा है। क्षेत्र में सड़क सहित विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर क्षेत्रीय विकास बढाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक  राजेश कच्छप का व्यक्तिगत व्यवहार और आम लोगों के प्रति उनका जुड़ाव उन्हें काफी प्रभावित करता है। 

इन युवाओं ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
जयराम बेदिया (आजसू), दिलेश्वर बेदिया (आजसू), अनिल बेदिया, प्रवीण बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज भोगता, धनीराम भोगता, कार्तिक भोगता, लालचंद भोगता, प्रकाश मुंडा, पारसनाथ भोगता, महेंद्र भोगता, सूरज भोगता, विजय मुंडा, एतवा बेदिया, लीलमोहन बेदिया, जितु भोगता, राहुल मुंडा, लखीराम हजाम, कमलेश कुमार, बिरसा मुंडा, रंजीत भोगता, राज भोगता, बलकेश्वर मुंडा, जुकेश्वर बेदिया, राजेंद्र मुंडा, वीरेंद्र बेदिया, जतरू भोगता, बिरसा मुंडा सहित अन्य युवा शामिल रहे। मौके पर उपस्थित: रांची जिला कांग्रेस प्रभारी रियाजूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, पूर्वी योगेन्द्रर बेदिया,विधायक प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग अजय करमाली, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Tags - Rajesh Kachhap Congress Khijri Bisa Panchayat Namkum