logo

कोल्हान यूनिवर्सिटी में 129 ग्रेजुएट अप्रेंटिस की होगी नियुक्ति, 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे

Kolhan_University_36367363.jpg

चाईबासा
कोल्हान विश्वविद्यालय ने पहली बार 129 पदों पर ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 'नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम' (NATS) के तहत शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक कार्य अनुभव देना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये प्रति माह का मानदेय (Stipend) दिया जाएगा।

नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS): उद्देश्य और पात्रता
नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (नेट्स) के तहत शुरू इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्नातकों को कार्यक्षेत्र का वास्तविक अनुभव दिलाकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। योजना की खास बात यह है कि चयनित प्रशिक्षुओं को 12,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा। सूचना के अनुसार, इन 129 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 58 और आरक्षित वर्गों के लिए शेष पद आवंटित हैं। प्रशिक्षुओं को विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध कॉलेजों के प्रशासनिक अनुभाग, लेखा विभाग, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ष 2021 से 2025 के बीच झारखंड के मान्यता प्राप्त संस्थानों से स्नातक करने वाले विद्यार्थी इसके लिए पात्र होंगे। चयन मेरिट पर होगा। आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई तक फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को पहले एनएटीएस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वे राज्य सरकार के आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। प्रशिक्षण एक वर्ष के लिए होगा। इस पोर्टल में NATS 2.0 Student Registration Portal रेजिस्ट्रैशन कर सकते है। सीटों का वितरण: कॉलेजवार पदों का ब्योरा
सीटों के वितरण में कोल्हान विश्वविद्यालय मुख्यालय चाईबासा, को-ऑपरेटिव कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, टाटा कॉलेज चाईबासा और द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन में सर्वाधिक 10-10 सीटें हैं। एबीएम कॉलेज जमशेदपुर और घाटशिला कॉलेज में 9-9 पदों पर नियुक्ति होनी है। एलबीएसएम कॉलेज और महिला कॉलेज चाईबासा के लिए 7-7 सीटें हैं, बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा और काशी साहू कॉलेज सरायकेला में 6 रिक्तियां हैं। डिग्री कॉलेज मंझगां> डिग्री कॉलेज मनोहरपुर, जवाहरला नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर और सिंहभूम कॉलेज चांडिल में 5-5 पदों की जानकारी दी गई है। डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर, महिला महाविद्यालय सरायकेला-खरसावां और मॉडल महाविद्यालय सरायकेला-खरसावां में 4-4 सीटें तय की गई हैं।

Tags - Kolhan University Recruitment Graduate Apprenticeship Jharkhand Jobs NATS Scheme Apprentice Vacancy