logo

मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति को लेकर कुणाल षाडंगी ने साझा की जानकारी, जानें क्या है अपडेट

ramdas_soren2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन की सेहत के बारे में झामुमो नेता कुणाल षाडंगी ने ताजा जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन के इलाज में जुटी चिकित्सकों की टीम के संयोजक डॉ. के एन सिंह ने आज अपडेट जारी किया। डॉ. सिंह के मुताबिक, पिछली बैठक के बाद जो टेस्ट किए गए थे, उनकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री के मस्तिष्क में ब्लीडिंग के कारण उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह स्थिर हैं। शरीर के अन्य सारे जीवनदायिनी (Vital) पैरामीटर सामान्य हैं। फिलहाल, डॉक्टरों ने जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट) जारी रखने का निर्णय लिया है और उनकी सेहत की पल-पल मॉनिटरिंग की जा रही है।
बता दें कि रामदास सोरेन को 2 अगस्त 2025 को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार, उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वे अचेत अवस्था में हैं। फिलहाल वे अस्पताल में वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरी कोशिश कर रही है कि मंत्री की सेहत में जल्द सुधार हो।



 

Tags - latest jharkjhand News jharkhand Updates latest jharkhand News latest updates jharkhand News ramdas Soren ramdas Soren news ramdas Soren News Updates ramdas Soren health updates ramdas SOren health news ramdas SOren health updates latest ramdas