पटना:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनको इलाज के लिए सिंगापुर (Singapore) जाना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर में उन्हें सिंगापुर ले जाया जा सकता है। बता दें कि लालू यादव की बेहतर इलाज के लिए 7 जुलाई को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi) ले जाया गया था। उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो जाने के बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी।
कोर्ट ने पहले ही दे दी है इजाजत
लालू यादव का पासपोर्ट जब्त था तथा उसका नवीकरण भी नहीं हो सका था। सीबीआई कोर्ट ने सिंगापुर जाने के लिए पासपोर्ट नवीकरण की इजाजत पहले ही दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद लालू परिवार ने उनके सिंगापुर जाने के प्लापन पर काम शुरू किया।

आवास में सीढ़ी से उतरने के दौरान हुए थे चोटिल
लालू प्रसाद यादव पटना के राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए थे। उनके कमर और कंधे में चोट आई थी। उनके दाएं कंधे में माइनट फ्रैक्चर थी। उन्हें देर रात पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भेजा गया था। जहां से फिर वो डिस्चार्ज होकर बड़ी बेटी मीसा भारती के दिल्ली आवास पर गए थे। इसके बाद वे वापस लौट आए है। फिलहाल वे पटना स्थित अपने आवास पर हैं।

लालू यादव सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं। इसके कुछ खास कारण हैं।
• सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लां ट की सफलता का आंकड़ा भारत से बेहतर है। वहां जीवित डोनर से किडनी ट्रांसप्लांट की सफलता दर 98.11 प्रतिशत तो मृत डोनर से ट्रांसप्लांट की सफलता दर 94.88 प्रतिशत है। भारत में किडनी ट्रांसप्लांट की सफलता दर करीब 90 प्रतिशत है।
• किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सिंगापुर के प्रावधान भी भारत से अलग हैं।
• लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में ही रहती हैं। उनके पति समरेश सिंह लालू के दोस्त राय रणविजय सिंह के बेटे हैं। वे सिंगापुर में कम्युमेटर इंजीनियर हैं। बेटी-दामाद के रहने के कारण लालू को सिंगापुर में इलाज करवाने में आसानी रहेगी।
