द फॉलोअप डेस्क, रांची
JSSC-CGL भर्ती घोटाले की जांच में CID ने बड़ी कार्रवाई की है। CID की टीम ने गिरिडीह के बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर देर रात छापेमारी की। इस दौरान CGL के चयनित अभ्यर्थी और ASO समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया गया।
बताया जा रहा है कि समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था और रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार के साथ मिठाई की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान CID की टीम ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से दुकान पर कार्रवाई की और समीर को अपने साथ रांची ले गई। CID की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है। अब जांच में समीर की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पूछताछ में क्या-क्या खुलासे होते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
