logo

रांची एयरपोर्ट पर छलक उठा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बेटे का दर्द, कहा- पापा ठीक ही थे फिर...

रांची एयरपोर्ट पर छलक उठा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बेटे का दर्द, कहा- पापा ठीक ही थे फिर...


द फॉलोअप डेस्कः 
आज सुबह करीब 7:30 बजे दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। उनका बेटा भी खुद वहां मौजूद था। वह बार-बार भावुक हो जा रहे थे। कह रहे थे ये क्या हो गया। कुछ दिन पहले तक तो पापा ठीक ही थे लेकिन फिर यह कैसे हो गया। इसके बाद सभी मंत्री और विधायक उनके बेटे को दिलासा दे रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उनके पार्थिव शरीर को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे जैसे ही उनका शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा लोगों ने उनके नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। 


सीएम ने दिया कंधा
दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को सीएम हेमंत सोरेन ने खुद कंधा दिया। मुख्यमंत्री के कार्यालय के ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट कर बताया गया है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कंधा दिया है। साथ ही एक अन्य ट्वीट में विधानसभा परिसर की तस्वीरें साझा की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते दिख रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। है। बता दें कि पहले विधानसभा इसके बाद जेएमएम कार्यालय में जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर का लोगों ने दर्शन किए। अब सड़क मार्ग से डुमरी विधानसभा की ओर प्रस्थान किया जाएगा। सिकिदिरी, गोला, पेटरवार, जैनामोड़, तुपकाडीह, फुसरो और नवाडीह के रास्ते पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। इसके तहत 10.30 बजे पेटरवार, 11.00 बजे जैनामोड़, 11.15 बजे तुपकाडीह, 11.45 बजे फुसरो, 12.15 बजे नवाडीह, 1.00 बजे डुमरी अनुमंडल कार्यालय, 1.45 बजे नावाडीह कोदवाडीह के रास्ते बीएड कॉलेज सिंगारी मोड़ अलारगो और 2.00 बजे पैतृक आवास पहुंचेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT