logo

रांची : दिवंगत नेता  दुर्गा सोरेन 54वीं जयंती आज, पिता शिबू सोरेन संग CM हेमंत ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

दिवंगत नेता  दुर्गा सोरेन 54वीं जयंती आज, पिता शिबू सोरेन संग CM हेमंत ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के दिवंगत नेता  दुर्गा सोरेन (Durga Soren) की 54वीं जयंती आज पार्टी द्वारा मनाई गई। राजधानी के लोआडीह स्थित दुर्गा सोरेन (Durga Soren Chowk at Loadih) चौक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पिता शिबू सोरेन (Shibu Soren), मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren), दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन (Sita Soren) समेत पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता संग अपने दिवंगत भाई दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित (tribute to Durga Soren) की।

40 वर्ष की उम्र में हुई थी मौत
बता दें कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के सबसे बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन दुमका जिला के जामा विधानसभा इलाके से दो बार विधायक चुने गए थे। 1995 और 2000 में वहां से चुनकर वो विधानसभा पहुंचे थे, जबकि 2005 में उन्हें बीजेपी के सुनील सोरेन ने हरा दिया था। दुर्गा सोरेन ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन बीजेपी के उम्मीदवार और वहां के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे से उन्हें शिकस्त मिली थी। 21 मई 2009 को 40 वर्ष की अवस्था में उनकी मौत कथित तौर पर ब्रेन हेमरेज से हो गई थी। उनकी पत्नी सीता सोरेन फिलहाल जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

दुर्गा सोरेन चौक के सुंदरीकरण की तैयारी जारी
बता दें कि  दुर्गा सोरेन की 53वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गयी थी कि 6 महीने के अंदर दुर्गा सोरेन चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसे लेकर कार्य किया जा रहा है। रांची के लोआडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक के सुंदरीकरण की तैयारी रांची नगर निगम द्वारा की जा रही है। इस चौक को भव्य, आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निगम इस काम पर एक करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च किए जाने की उम्मीद कर रहा है। इसके लिए दूसरी बार टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर लेने वाले को 270 दिनों में निर्धारित काम को पूरा करना होगा।