द फॉलोअप डेस्क
60-40 हक मार नीति को वापस करने को लेकर राज्य की जनता निरंतर चरणबद्ध कई डिजिटली और फिजिकली आंदोलन कर चुकी है। इसे ऐतिहासिक सफल बनाने के बाद अब भी आंदोलनरत हैं, संकल्पित है। उक्त बातें जेएसएसयू प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो ने कही है। उन्होंने कहा कि 60-40 के फिजिकल आंदोलन को ऐतिहासिक सफल बनाने के बावजूद सरकार इसे नजर अंदाज करते हुए बाहरियों को सरकारी नौकरी बेचने के उद्देश्य से लगातार विज्ञापन जारी किया जा रहा है। ।जो झारखंडियों के लिए दुर्भाग्य है।

समीक्षा सह मंथन महा संगोष्ठी का किया जाएगा आयोजन
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले 6 महीनों के आंदोलन का मूल्यांकन और आगे आंदोलन का रणनीति को ठोस करने को लेकर रांची के टैगौर हील रोड चिरौंदी में समीक्षा सह मंथन महा संगोष्ठी का 3 जुलाई आयोजन किया जायेगा। जिसमें पांचों प्रमंडल के 24 जिलों के आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे। जो ट्वीटर अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया हो। फिर चाहें विधान सभा घेराव / मुख्यमंत्री आवास घेराव में अहम योगदान दिया हो। विधायक / सांसद से लिखित समर्थन लिया हो, ढोल नगाड़ा बजाकर हाट बाजार में सकुवा पत्ता घुमाकर जनजागरण अभियान चलाया हो। झारखंड के किसी भी क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला हो, बंदी को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया हो । उस दिन सभी को सामूहिक विचार विमर्श में उपस्थित होना है। बैठक का निष्कर्ष करके सर्वसम्मति से आगे आंदोलन की रणनीति तैयार कर ठोस निर्णय लिया जायेगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N