logo

इंडिया गठबंधन के नेता संविधान को नजरअंदाज कर काम कर रहे हैं – दीपक प्रकाश

DIPAK_PRAKASH1.jpg

 रांची 

बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रसाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता संविधान को नजरअंदाज कर काम कर रहे हैं। उन्होंने जेल में बंद झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस लिए जाने और उनको बर्खास्त नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया है। प्रकाश ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता एक तरफ संविधान की रक्षा करने की बातें करते है तो वहीं दूसरी तरफ ये नेता भारतीय संविधान को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं। 


अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा 
कहा, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं और वही से सरकार चला रहे हैं। प्रकाश ने कहा, दूसरी तरफ झारखंड़ में भी इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के कोटे से बने एक कैबिनेट मंत्री आलमगिर आलम भी भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले 24 दिनों से जेल में बंद हैं। उन्होंने इस्तीफा नही दिया है। लेकिन सीएम ने उनका विभाग तो वापस ले लिया लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 


आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार 
प्रकाश ने कहा, आलमगीर बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है। प्रकाश ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मुख्यमंत्री को डर है कि अगर आलमगीर आलम को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया तो वे सरकार के सारे राज बता देंगे। प्रकाश ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि आलमगीर आलम को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाना चाहिये और जांच एजेंसियों को स्वतंत्र होकर कार्य करने देना चाहिए।

 

Tags - Deepak PrakashBJPJharkhand News