logo

बीजेपी नेता लाल सूरज सिंह के साथ इन नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो ने किया स्वागत 

ranchi313.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पलामू के बीजेपी नेता लाल सूरज सिंह रांची से चेतना सागर, डॉक्टर पी नैय्यर एडवोकेट खुर्शीद आलम, मीरा हमीद महुआडाड़, लातेहार से शशि पन्ना ने सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव मौजूद थे। 


इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला एवं अंगपट्टीका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करायी। नवागंतुको का स्वागत करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की अपनी नीतियां, सिद्धांत हैं। गौरवशाली इतिहास है। देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण में योगदान रहा है। आज जिन लोगों ने भी कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया है वह किसी स्वार्थवश नहीं बल्कि कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े हैं। 


विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनता के विकास के लिए है। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है। कांग्रेस ने आदिवासियों को अधिकार दिया है। संवैधानिक प्रावधानों के दायरे में उनके विकास की व्यवस्था की गई है। जब इस देश में संविधान की परिकल्पना की जा रही थी तब आदिवासी-दलित के  शैक्षणिक, आर्थिक विकास के लिए आरक्षण की व्यवस्था को महसूस किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू विधायक भूषण बाड़ा,सतीश पॉल मुंजनी, राजीव रंजन प्रसाद, अमूल्य नीरज खलको, गीताश्री उरांव, सोनाल शांति, कमल ठाकुर,ऋषिकेश सिंह, राकेश किरण महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Congress BJP Lal Suraj Singh Kamlesh Mahato Jharkhand News