logo

हजारीबाग लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस पर लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

sfyjsrykksr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
निवर्सिटी लॉ कॉलेज, हजारीबाग में शनिवार को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के अवसर पर लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सत्र एवं प्रधान न्यायाधीश रंजीत कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि हर वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है, ताकि देश के सभी नागरिकों को उचित, निष्पक्ष और सुलभ न्याय प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन उनके लिए बेहद प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य के अधिवक्ता के रूप में उनका उद्देश्य समाज में न्याय और समानता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, विधि शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand updates latest hazaribagh news hazaribagh news Updates hazaribagh news hazaribagh news updates latest hazaribagh newsw hazaribagh News in hindi