पलामू:
पलामू में एक ही परिवार के 3 लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। बुधवार शाम को अज्ञात अपराधियों ने चैनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बंदुआ गांव के मकबूल मियां और सुलेमान मियां को गोली मार दी जबकि शाहीना बीबी को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित MMCH में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने ही तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को खबर दी।

चैनपुर पुलिस छानबीन में जुटी
वारदात की जानकारी मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करने के अलावा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में भी जुट गई है। अभी वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है।