द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है। 1999 बैच के इस अधिकारी ने झारखंड प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) जैसे पद शामिल हैं।
विनय चौबे एक समय झारखंड सरकार में आबकारी सचिव भी रहे, और उसी दौरान राज्य की शराब नीति में बड़ा बदलाव किया गया था। इसके कुछ समय बाद शराब नीति पर सवाल उठने लगे। आरोप लगे कि नकली होलोग्राम का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की अवैध बिक्री हुई, और उससे हुई आय सरकारी खजाने में जाने की बजाय कुछ अफसरों के निजी फायदे के लिए इस्तेमाल की गई।
फिलहाल विनय कुमार चौबे पंचायती राज विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं। बिहार मूल के विनय चौबे का जन्म 1975 में हुआ था और उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की है।