logo

Palamu : पानी पीने के दौरान कोयल नदी में गिरा नन्हा हाथी, कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया 

CHUTKUHATHI.jpg

पलामूः 
पलामू टाइगर रिजर्व में मंडल डैम के पास कोयल नदी में एक नन्हा हाथी गिर गया। चुंकी पानी का बहाव इस वक्त राज्य की सभी नदियों में काफी ज्यादा है तो हाथी का बच्चा कुछ दूर बहकर चला गया। गनीमत रही कि ग्रामीण ने हाती के बच्चे को बहते देख लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी, इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने हाथी के बच्चे को रेस्क्यू किया। हाथी की उम्र सिर्फ 2 माह बताई जा रही है। 


कई लोगों ने की बचाने की कोशिश 
बताया जा रहा है कि पहले जब हाथी गिरा तो जंगली हाथियों के झुंड ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन झुंड नन्हे हाथी को बाहर निकालने में असफल रहे तो सब उसे छोड़कर वापस जंगल भाग गये। कुछ बच्चों ने भी हाथी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में स्थानीय लोगों व सीआरपीएफ की मदद से उसे निकाला गया। 


चोट लगी है हाथी को 
नन्हें हाथी को कई जगह पर चोट लगी है। उसका इलाज किया जा रहा है। वन विभाग के द्वारा उसे दूध और केला खाने को दिया गया। हाथी को सामान्य अवस्था में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके झुंड को खोजा जा रहा है।, जिससे बिछड़कर वह गिरा  है। उसकी खोजबीन पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा शुरू कर दी गयी है।