logo

लोहरदगा में स्थानीय उम्मीदवार को मिले प्राथमिकता : सुखदेव भगत

ेहकप1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

प्रदेश कांग्रेस आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने 18 सीटिंग विधायकों पर फिर से दांव खेल सकती है।  प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में चुनावी मोड में काम करने का निर्देश दिया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, लोहरदगा से विधायक डॉ रामेश्वर उरांव मूल रूप से पलामू जिले के चियांकी के रहने वाले हैं और लोहरदगा से ही 2004 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सांसद चुने गए थे। इसी वर्ष मनमोहन सरकार में डॉ रामेश्वर उरांव को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।

वर्तमान में डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक और हेमंत सरकार में वित मंत्री है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि पार्टी की बैठक में चर्चा हुई है और कार्यकर्ताओं की भी राय है जब वार्ड और पंचायत चुनाव में  स्थानीयता अहम मुद्दा रहा है तो फिर विधानसभा चुनाव में स्थानीय लोगो को तरजीह दी जाए। जनता भी चाहती है कि लोहरदगा से स्थानीय उम्मीदवार हो। हमारी सरकार भी स्थानीयता की बात करती है। इसलिए मैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सीएलपी लीडर डॉ रामेश्वर उरांव से बात करूंगा और लोहरदगा से स्थानीय उम्मीदवार दिए जाने की मांग करूंगा।

Tags - Lohardaga Lohardaga News Lohardagak's news Lohardaga latest news