द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। नाबालिग की मां के बयान पर पुलिस ने दो लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़िता कुड़ू थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक उसे जबरन जंगल के अंदर करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद किसी तरह नाबालिग घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद नाबालिग अपनी मां के साथ कुडू थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल जांच भी कराया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की है। इस संबंध में कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
